1 घंटे की मशक्कत के बाद खाई से निकाली हाथ पैर बंधी युवती की सड़ी गली लाश..

 1 घंटे की मशक्कत के बाद खाई से निकाली हाथ पैर बंधी युवती की सड़ी गली लाश..
मुलताई। (अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल की मौकास्थल से रिपोर्ट)
वरूड मार्ग पर सदा प्रसन्न घाट में 40 फिट गहरी खाई में मिली युवती की लाश 1 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गई। मौके पर ही FSL अधिकारी कपूर द्वारा शव की जाँच की गई। लाश लगभग 10 से ज्यादा दिन पुरानी है जिसके हाथ पैर बंधे थे। लाश को हरी नेट में बांधकर फेंका गया। मौके से मृतिका की चप्पल भी बरामद की गई है। FSL अधिकारी के अनुसार मृतिका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बिच है। युवती की हत्या किसने की कैसे की लाश कहाँ से लाकर फेंकी गई ऐसे कई सवाल अभी पुलिस के सामने हैं। युवती की लाश महाराष्ट्र की ओर से लाकर डालने की सम्भावना है क्योंकि 15 दिनों से पुलिस के पास किसी युवती की गुमशुदगी दर्ज नही है।
महिला डॉक्टर नही होने से नही हो सका PM -
सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर नही होने से शव का पोस्टमार्टम नही हो पाया। BMO डॉक्टर सेन ने बताया कि शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय से महिला डॉक्टर आने के बाद ही PM होगा।

Source : अक्षय सोनी

15 + 5 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]